एनीमिया को कैसे रोका जा सकता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 10:55

आंवले का जूस और लाल चुकंदर का जूस पीने से एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को फिर से सक्रिय करने और शरीर को ताजा ऑक्सीजन प्राप्त करने में मदद करता है। इससे व्यक्ति स्वस्थ महसूस करता है और एनीमिया के लक्षण दूर हो जाते हैं। इसके अलावा सेब खाने से भी इस समस्या से राहत मिलती है।

उपचार तथा रोकथाम

* अगर एनीमिया मलेरिया या परजीवी कीड़ों के कारण है, तो पहले उनका इलाज करें।

* लौह तत्वयुक्त चीजों का सेवन करें।

* विटामिन 'ए' एवं 'सी' युक्त खाद्य पदार्थ खाएं।

* गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी लड़कियों को नियमित रूप से 100 दिन तक लौह तत्व व फॉलिक एसिड की 1 गोली रोज रात को खाने खाने के बाद लेनी चाहिए।

* जल्दी-जल्दी गर्भधारण से बचना चाहिए।

* भोजन के बाद चाय के सेवन से बचें, क्योंकि चाय भोजन से मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों को नष्‍ट करती है।

* काली चाय एवं कॉफी पीने से बचें।

* संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छ पेयजल ही इस्तेमाल करें।

* स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करें।

* यदि आपके क्षेत्र में हुकवर्म काफी मात्रा में है तो नंगे पैर खेतों/ जमीन पर न चलें।

* खाना लोहे की कड़ाही में पकाएं।

फोलिक एसिड

* शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कण बनाने के लिए फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है। फोलिक एसिड की कमी से एनीमिया की बीमारी होती है।

फोलिक एसिड

* गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां।
* मूंगफली।
* अंडे।
* कुकुरमुत्ता (मशरूम)। * मटर व फलियां। * चोकर वाला आटा। * आलू।
* दालें। * सूखे मेवे। * मछली। * मांस। * बाजरा। * गुड़। * गोभी। * गोभी। * शलजम। * अनानास।

वि‍टामिन 'ए' के स्रोत

* वि‍टामिन 'ए' संक्रमण से शरीर की रक्षा करता है।
* गहरे पीले फल एवं हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां तथा खट्टे फल वि‍टामिन 'ए' के स्रोत हैं।
* मूली, गाजर, टमाटर, शलजम, खीरा जैसी कच्ची सब्जियां प्रतिदिन खानी चाहिए।
* अंकुरित दालों व अनाजों का नियमित प्रयोग करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info